फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित कुल पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक महिला का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। जबकि चार अन्य का जीएमसी कठुआ में उपचार जारी है।
विज्ञापन

पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूटा मोड़ के पास हुआ। जहां शाम के वक्त पैदल जा रही 40 वर्षीय सुमन बाला पत्नी राकेश कुमार निवासी घग्वाल को वहां से गुजर रही महिंद्रा लोड कैरियर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर घग्वाल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य हादसा लखनपुर में हुआ। एक कार ने पैदल जा रहे 43 वर्षीय निर्मल सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी बटाला पंजाब को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। इसी तरह नगरी क्षेत्र के कल्याणपुर में बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक चालक 36 वर्षीय सुरजीत कुमार गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नगरी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। एक अन्य हादसा जंगलोट मोड़ के पास हुआ। जिसमें बाइक के सामने गाय के आ जाने से अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही 30 वर्षीय महिला रितु देवी पत्नी स्वर्ण सिंह निवासी भेड़ बलोड़ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। शाम के समय हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। वही मग्गर खड्ड के पास एक अन्य हादसे में अज्ञात बाइक की टक्कर से 33 वर्षीय सैफ मोहम्मद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मग्गर खड्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें