फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स ने मनाया वार्षिक दिवस समारोह

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सेंट जेवियर्स कान्वेंट स्कूल कठुआ में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वार्षिक दिवस समारोह में जिला विकास आयुक्त जाहिदा खान मुख्य अतिथि और मुख्य शिक्षा अधिकारी जेके सूदन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शनिवार को स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थिति लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत वंदना के साथ की गई। इसके बाद अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्जवलित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य फादर जानसन थामस ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों से भी अवगत करवाया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और स्कूल के प्रयासों की भी सराहना की। विकार जनरल डायोसीज आफ जम्मू कश्मीर फादर वारकी टीजे सहित अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों में पुरस्कार भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें