फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को-आपरेटिव मूवमेंट बनी किसानों के लिए फायदेमंद

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। को-आपरेटिव वीक के तहत को-आपरेटिव विभाग अपना 59वां को-अपरेटिव सप्ताह पूरे राज्य में मना रहा है। इसके चलते सोमवार को निदेशक कमांड एरिया डेवलपमेंट अली असगर चौधरी के नेतृत्व में तहसील के सीमांत कसबा सांझीमोड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमएलसी सुभाष गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कृषि विभाग के पूर्व मुख्य कृषि अधिकारी चौ. प्रताप सिंह विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पंच, सरंपच और गणमान्य लोगों को को-आपरेटिव मूवमेंट के बारे में बताते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार और राज्य के सहकारिता मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा राज्य में को-आपरेटिव मूवमेंट को आगे बढ़ाने तथा इससे आम लोगों को जोड़ने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि को-आपरेटिव मूवमेंट से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा । कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्य कृषि अधिकारी चौ. प्रताप सिंह ने कहा कि को-आपरेटिव से जुड़ने से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को बड़ा फायदा मिल सकता है। कार्यक्रम के दौरान कमांड एरिया के उप निदेशक अतर चंद ने को-आपरेटिव की बारीकियों पर रोशनी डालते हुए लोगों को को-आपरेटिव मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देने की अपील की। वहीं कार्यक्रम के दौरान कमांड के सहायक रजिस्ट्रार बरनोटी रमेश कूमार, सहायक रजिस्ट्रार हीरानगर राज कुमार सैनी, क्षेत्र के मार्केटिंग को-आपरेटिव के प्रधान सहित क्षेत्र के पंच सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें