फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड चेकअप सुविधा बहाल हुई

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। स्थानीय उपजिला अस्पताल में तीन महीने से ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड चेकअप सेवा फिर से बहाल हो गई। सेवा बहाली के पहले ही दिन अस्पताल में जांच के लिए आए मरीजों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सप्ताह में दो दिन इस सुविधा को अस्पताल में बहाल रखने की व्यवस्था कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए मोबाइल अल्ट्रासाउंड वैन के प्रभारी डॉ. अंकुश भार्गव ने बताया कि सप्ताह में दो दिन उपजिला अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी, जबकि शेष दिनों में मोबाइल वैन के माध्यम से सीमांत इलाके के ग्रामीणों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीणों की निशुल्क जांच के लिए दी जा रही मोबाइल वैन की सुविधा का साप्ताहिक शिविरों के माध्यम से लोगों को व्यापक लाभ दिया जा रहा हे। उन्होंने बताया कि सुविधाओं को सीएमओ कठुआ डॉ. अजय खजूरिया और बीएमओ हीरानगर ओमप्रकाश भगत के दिशा निर्देशों पर फरहाम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें