फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने घटिया सामग्री नष्ट की

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे विभिन्न इलाकों में छापामारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। जिला खाद्य सुरक्षा आधिकारी पंकज सोनी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कूटा गांव, कूटा मोड़, हीरानगर मोड़, चढ़वाल में छापामारी करते हुए संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे कूटा गांव में व्रत के दौरान इस्तेमाल में लाए जाने वाले आटे की इकाई से सैंपल भरा गया। इस मौके पर अस्सी बोतल सास, रूअफजा, बीस पैकेट वनस्पती, नमकीन, तीस किलो खोया नष्ट किया गया। इनमें से अधिकतर खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुरूप नही पाए गए जिनको मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके उपरांत टीम ने कूटा मोड़ में एक किराना की दुकान से मसूर की दाल पर संदिग्ध रंगों के इस्तेमाल को देखते हुए सैंपल भरा गया। वहीं मौके पर रस्क के पचास पैकेट, दस किलो लाल मिर्च पाउडर, सौ बिस्कुट के पैकेट, मसाले, नमकीन को एक्सपायर्ड पाए जाने पर नष्ट किया गया। टीम ने कारवाई को आगे बढ़ाते हुए हीरानगर मोड़ से चढ़वाल तक कई दुकानों में छापामारी की और घटिया खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट किया। इस अवसर पर मिठाई का एक सैंपल भी भरा गया। इस अवसर पर पालीथीन के विरूद्ध छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए बीस किलो पालीथीन भी नष्ट किया गया। जिला खाद्य अधिकारी पंकज सोनी ने बताया कि यह अभियान त्यौहारी सीजन के मद्देनजर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की टीम ने दियालाचक से 2400 बोतल फ्रूट ड्रिंक को जब्त किया है। स्टेमीना ब्रांड के तहत आधा लीटर और ढाई सौ एमएल में बेचे जा रहे इन उत्पादों को एक्सपायर्ड पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही जब्त करते हुए दो सैंपल भी भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में सुभाष चंद्र रैणा, हंस राज अंदोत्रा, चिरंजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें