फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद सुरक्षित लौटे राकेश, गणेश और विश्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी के दूरदराज नुकनाली माता मंदिर के नजदीक पिछले चार दिन से भारी बर्फबारी में फंसे तीन लोगों को पुलिस, वीडीसी और स्थानीय लोगों की टीम ने आखिर ढूंढ ही लिया। सोमवार शाम तीनों सुरक्षित वापस लौट आए।
विज्ञापन

एसडीएम बनी अजीत सिंह और थाना प्रभारी मोहन लाल रविवार को सूचना मिलने के बाद से ही रेस्क्यू पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए थे। नुकनाली मंदिर के पास जहां राकेश, गणेश और विश्व मिले उस जगह शनिवार और रविवार को लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि कई जगह तो बर्फ छह फुट के आसपास गिर चुकी थी। ऐसे में रेस्क्यू टीम को भी आगे बढ़ने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर भारी बर्फबारी को पार करते हुए रेस्क्यू टीम के 19 सदस्य नुकनाली से पहले पड़ाव लंबी तलाई तक पहुंचने में कामयाब हो चुकी थे। इसके बाद टार्च की रोशनी करने पर उन्हें नुकनाली मंदिर की ओर से रोशनी का सिग्नल भी मिला। ऐसे में सभी लोगों के सुरक्षित होने की आस बंध गई थी। एसडीम बनी अजीत सिंह ने बताया कि सुबह रेस्क्यू टीम के सदस्य रोशनी होते ही नुकनाली की ओर बढ़ने लगे। कठिन चढ़ाई पर भारी बर्फबारी में बढ़ने में रेस्क्यू टीम के सदस्य आखिरकार राकेश, गणेश और विश्व को ढूंढने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि नुकनाली यात्रा से पूर्व यह तीनों लोग मंदिर को पेंट करने और अन्य इंतजाम सुनिश्चित करने गए थे, लेकिन वहीं फंस गए। इन लोगों ने घर से खाने का सामान और स्लीपिंग बैग भी रखे थे। मंदिर के निकट एक सराय में शरण लिए इन लोगों ने भारी बर्फबारी का दौर काटा और सुरक्षित बचे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें