फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच चेन स्नेचर चढ़े पुलिस के हत्थे

Fri, 12 Feb 2016 01:42 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय चेन स्नेचरों के दो गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से तीन जहां कठुआ के रहने वाले हैं, वहीं दो अन्य पठानकोट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


शहर के कृष्णा कॉलोनी इलाके से चार फरवरी को एक वृद्ध महिला के स्वर्ण आभूषण छीनकर भागने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरपीसी की धारा 382/34 के तहत मामला दर्ज था। जिसके तहत पुलिस ने लगातार छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया।

आरोपियों की पहचान बलराम सिंह अंदोत्रा उर्फ सोमी, सुनील अंदोत्रा उर्फ प्लास्टिक और विजय कुमार निवासी वार्ड सात कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि चेन स्नेचरों के साथ आभूषण खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों से छीनी गई अंगूठियां बरामद कर आरपीसी की धारा 411 के तहत भी कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में पुलिस ने बुधवार को शहर के एक सुनार की दुकान में सुनार की आंखों में धूल झोंक कर भाग रहे युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। इन युवकों ने सुनार से सोने की अंगूठी दिखाने को कहा, जिसके बाद बड़ी चालाकी से असली अंगूठी की जगह नकली अंगूठी रखकर खिसकने लगे।

सुनार ने जल्द ही मामला भांप लिया और हल्ला कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे चोरी की गई अंगूठी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विकास मसीह और सन्नी उर्फ काका मसीह निवासी ईसानगर मोहल्ला पठानकोट को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें