फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 36 नए मामले आए, 30 लोग स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के आने का क्रम जारी है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 10मामले लखनपुर, 12 मामले रेलवे स्टेशन और 11 मामले विभिन्न स्वास्थ्य ब्लॉक में की गई जांच के दौरान सामने आए हैं। वहीं पूर्व में संक्रमित पाए गए 30 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके कारण अब जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 321 हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न ब्लॉक में कोरोना की जांच का क्रम जारी है। जिसके कारण पिछले चौबीस घंटों के दौरान जीएमसी कठुआ में 5, परोल में 2, और बिलावर में 4 लोगों को संक्रमित पाया गया है। कठुआ रेलवे स्टेशन पर भी जांच में 12 लोग व लखनपुर में 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि हीरानगर और बसोहली में कोई नया संक्रमित नही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें