कठुआ। कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के आने का क्रम जारी है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 10 मामलों में संक्रमितों का यात्रा इतिहास रहा है जबकि 17 लोग सामुदायिक संक्रमण के शिकार पाए गए है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों में 59 लोग कोरोना को मात देकर पूर्ण स्वस्थ भी हुए है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिला में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा अब 162 रह गया है। विभाग सभी संक्रमितों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न ब्लॉक में कोरोना की जांच का क्रम जारी है। संक्रमित लोगों की पहचान कर कोरोना के प्रसार को प्रभावी तरीके रोका जा सके।