फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर लगाई 26 किलोमीटर की दौड़

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर 26 किलोमीटर की दौड़ लगाते कठुआ डिस्टेंस रनर्स के सदस्य। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। देश के 73वें गणतंत्र दिवस को अपने ही अंदाज में मनाते हुए कठुआ डिस्टेंस रनर्स ने 26 किलोमीटर की दौड़ लगाई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष करते हुए क्लब के सदस्यों ने अपनी दौड़ के माध्यम में आधुनिक भारत के निर्माताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

क्लब के वरिष्ठ सदस्य सिंधू शर्मा के नेतृत्व में हुई दौड़ से पूर्व इसमें शामिल 40 सदस्यों ने कैप्टन सुनील चौधरी के स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर शहीदी चौक से होते हुए कॉलेज रोड़, कालीबड़ी फिर वापस नहर से होते हुए सावन चक गुरूद्वारा, चुकंदर फीडर, राजबाग, जराई चौक, मुखर्जी चौक से कैप्टन सुनील चौधरी चौक की दूरी के दो चक्र लगाते हुए 26 किलोमीटर की दूरी तय की। दौड़ में शामिल वरिष्ठ धावक नीरज सिंह बिलौरिया ने बताया कि पिछले सालों से क्लब द्वारा राष्ट्रीय पर्वों पर इस तरह के आयोजन किए जा रहे है, ताकि युवा शक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाकर उन्हें राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें