फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकार्ताओं ने समय रहते उम्मीदवारों के नाम बताने की कि मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
‘विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषित करे चेहरा’
हीरानगर। हीरानगर के टांडा में स्थानीय सरपंच की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व मंत्री एवं कठुआ जिला के वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोहर शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजीत चंद्र की ओर से किया गया। इसमें आसपास के गावों के कई लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान लोगों ने यह मांग भी की कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हीरानगर विधानसभा में अपना चेहरा समय रहते सामने लाए। अजीत कुमार ने कहा अक्सर पार्टी ऐन मौके पर उम्मीदवारों की घोषणा करती है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए समय नहीं मिलता। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में यह भी कहा कि अगर पार्टी ने समय रहते उम्मीदवार तय नहीं किया, उसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा वे उनकी बात पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे। वहां से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसी हिसाब से काम करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन



मोदी सरकार पर बोला हमला
हीरानगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ मनोहर लाल शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह से असफल रही है। देश के नौजवानों को न रोजगार मिला और न जनता के बैंक खाते में 15 लाख रुपये आए। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को जो मुंगेरीलाल के हंसीन सपने दिखाए थे, जिसकी सच्चाई अब वह जान चुकी है। महंगाई ने लोगों का दम निकाल कर रख दिया है। ऐसे में लोग भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ हो गए हैं। इसका ही नतीजा है कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कहीं जगह नहीं मिली। भाजपा से देश की जनता का मोहभंग होने लगा है। जम्मू कश्मीर में भी भाजपा ने लोगों के साथ जो विश्वासघात किया है, उसका खामियाजा आने वाले चुनावों में दिखाई पड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें