फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से नहीं मिला पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर के करयाड़ा गांव में दो माह से पानी की किल्लत का सामना कर रहे लोगों ने शुक्रवार को पीएचई विभाग के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क के काम के चलते जो पाइप उखाडे़ गए थे, उनको न तो ठीक किया जा रहा है, न टैंकर से पानी देने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

दियालाचक हीरानगर सड़क मार्ग के विस्तारीकरण के चलते लगभग दो माह पहले पाइपों को उखाड़ना पड़ा था। इसके बाद गांव में पानी की व्यवस्था खराब हो गई। प्रदर्शन में शामिल गांव के निवासी रामपाल ने बताया कि लोगों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर उखड़ी पाईप को ठीक करने का अनुरोध किया। आज-कल करते-करते विभाग ने दो माह पूरे होने के बावजूद भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं की। गर्मी के चलते लोगों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। टैंकर के माध्यम से भी विभाग लोगों को पानी पहुंचाने में नाकाम रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द टूटी पाइपों को ठीक नहीं किया गया तो मजबूरन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द पाइपों को ठीक करने का काम शुरू करवा दिया जाएगा, जिससे पानी सप्लाई पहले की तरह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें