फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत हुआ आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपजिला अस्पताल हीरानगर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत के अंतर्गत वार्ड एक हीरानगर के निवासी भगवान दास का नि:शुल्क आपरेशन किया गया। इसी योजना के अंतर्गत उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

भगवान दास आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड होल्डर होने हैं। ऐसे में जब वे उपजिला अस्पताल हीरानगर में अपने इलाज के लिए आए, तो सर्जन डॉ. विकास गुप्ता ने उनका आपरेशन किया। आपरेशन में इस्तेमाल किए गए सारे सामान व उसके बाद की सभी दवाइयों का खर्चा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पताल द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ. विजय बाली ने लोगों से अपील की कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, क्योंकि आयुष्मान भारत योजना के कार्ड होल्डर को एक भी रुपया खर्च किए बिना पूरा इलाज व सुविधाएं दी जा रही हैं। भगवान दास व उनके परिवार ने भी इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के कारण ही उनका इलाज नि:शुल्क संभव हो पाया है। इस अवसर पर मेडिकल को-आर्डिनेटर आयुष्मान भारत डॉ. गुरुप्रसाद शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें