फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीबड़ी सीनियर्स सहित पांच टीमें सुपर सिक्स में

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भेड़ भलोड गांव में खेली जा रही रानियां मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में चार मैच खेले गए। पहला मुकाबला यंग स्टार सहार इलेवन और गरनैडी इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर गरनैडी इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यंग स्टार इलेवन की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गरनैडी इलेवन ने 9.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला जमालपुर और केसीसी कालीबड़ी सीनियर के बीच हुआ। इस मुकाबले को केसीसी कालीबड़ी सीनियर की टीम ने जीता। दिन का तीसरा मुकाबला कालीबड़ी जूनियर और जेएमडी कठुआ के बीच हुआ। इस मुकाबले को जेएमडी कठुआ की टीम ने जीता। दिन का चौथा मुकाबला सांझी मोड़ इलेवन और शर्मा इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर शर्मा इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी सांझी मोड़ इलेवन की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा इलेवन ने आठ ओवर में ही 8 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार सुपर सिक्स के लिए हुए क्वालीफाई मुकाबलों में सांझी मोड़ इलेवन, शर्मा इलेवन, गरनैड़ी इलेवन, पटयानी इलेवन, जेएमडी कठुआ और काली बड़ी सीनियर्स ने सुपर सिक्स में प्रवेश कर लिया है। आज सुपर सिक्स के मुकाबले होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें