फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना छुट्टी का अप्रूवल लिए हेडमास्टर नदारद, छात्रों ने किया प्रदर्शन, जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

Wed, 12 Sep 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कठुआ के बसोहली में सोमवार को बसोहली के गलुई धार इलाके के प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति के बाद विद्यार्थियों ने नारेबाजी कर रोष जताया था। उस वक्त कोई भी शिक्षक स्कूल में उपस्थित नहीं था। अधिकारी से पूछे जाने के बाद यह बताया गया था कि इस स्कूल में कार्यरत आरईटी शिक्षक कैजुअल लीव पर हैं। जबकि स्कूल का हेडमास्टर बिना जानकारी दिए छुट्टी पर थे।
विज्ञापन


इसी कड़ी में मंगलवार को मामले का संज्ञान लेते हुए जेडईओ अय्यूब भट ने प्राइमरी स्कूल गलुई धार के हेडमास्टर अशरफ मट्टू को बिना छुट्टी सेक्शन कराए स्कूल से छुट्टी पर रहने और जो आरईटी शिक्षकों की अनुपस्थिति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को न भेजने की सूरत में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जेडईओ ने बताया कि हेडमास्टर से इस मसले पर दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। अगर दो दिन के भीतर जवाब नहीं दिया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें