फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुकानों से 13 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रशासनिक टीम ने हीरानगर में निरीक्षण के दौरान दुकानों पर इस्तेमाल हो रहे 13 घरेलू गैस सिलिंडरों को जब्त किया है। टीएसओ हीरानगर सुरेश कुमार ने नगर समिति हीरानगर और पुलिस टीम के साथ नायब तहसीलदार हीरानगर सरताज सिंह की मौजूदगी में छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय के पास स्थित चाय, मिठाई की दुकानों, सुल्ताना चौक और हीरानगर मोड़ पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दुकानों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 13 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था।
हीरानगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोग गैस की कालाबाजारी को लेकर भी शिकायतें कर रहे हैं। गैस वितरण और उपलब्धता को लेकर आए दिन लोगों की ओर से रोष प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन का प्रयास गैस वितरण को सुनिश्चित करने के साथ ही अवैध इस्तेमाल पर भी रोक लगाना है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें