फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बार में तीन घंटे तक धधकती रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के वार्ड 16 में कालीबड़ी स्थित अरुण बार एंड रेस्तरां में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से इमारत में रखी लाखों की शराब, फर्नीचर, विद्युत उपकरण, एसी सहित अन्य सामान पूरी तरह जल गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की घटना मंगलवार की रात 12 बजे के बाद की है। जब लोगों ने रेस्तरां से अचानक उठता धुआं और आग की लपटें देखी तो इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि उस समय रेस्तरां में कोई अंधेरा नहीं था। लोगों ने बेकाबू होती आग को देखकर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के अनुसार, रात साढ़े 12 बजे दमकल विभाग की टीम फायर टेंडर वाहन के साथ मौके पर पहुंच गई थी। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

हालांकि तब तक भारी मात्रा में रखी शराब, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, फर्नीचर, काउंटर और अन्य उपकरण पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग से मिली सूचना के आधार पर यह रेस्तरां केवल कृष्ण निवासी वार्ड 16 कठुआ के नाम पर पंजीकृत था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें