कठुआ। अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद सख्त हो गई गई है। सोमवार को कठुआ वार्ड 14 में अवैध रूप में बनाए जा रहे शापिंग कांप्लेक्स के खिलाफ कार्रवाई कर तोड़ दिया। यह कार्रवाई टीम ने दोपहर बाद की।
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर परिषद के चेयरमैन नरेश शर्मा ने बताया कि वार्ड 14 में पूर्व जिला उपायुक्त ने मंदिर के अवैध निर्माण को तोड़ा था। उसके सामने ही बिना अनुमति के शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा था। ऐसे में सोमवार को टीम ने कार्रवाई कर निर्माण को तोड़ा दिया है। उन्होंने बताया कि वार्ड तेरह में भी कुछ अवैध निर्माण हुए हैं, जिनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।