फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुए। इसके तहत कठुआ जोनल की टीम का चयन होगा। सुबह से ही स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया था, ताकि चयन में कोई दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए जेडईपीओ सनिंदर कौर ने बताया कि जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। हर वर्ग के लिए अलग टीम का चयन होगा, जिसके लिए सोलह सदस्यों की टीम चुनी जाएगी। ट्रायल लेने के लिए आई टीम के सदस्यों ने कहा कि टीम में बल्लेबाज, तेज और स्पिन गेंदबाजों की संख्या को ध्यान में रखा गया है। इसके साथ दो विकेटकीपर भी टीम में शामिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें