फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मवेशी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर कठुआ क्षेत्र में 11 पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया है। हटली मोड़ पुलिस चौकी की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

हटली मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा ने पुलिस टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग हटली मोड़ के समीप नाका लगाकर लखनपुर की ओर से आ रहे ट्रक को शक के आधार पर रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे कुल 11 मवेशी बरामद हुए। जिसके बाद ट्रक के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चालक की पहचान शौकत हुसैल पुत्र नजीर हुसैन निवासी सलोनिया तहसील मंडी जिला पुंछ के रूप में हुई है। इस संबंध में हटली पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जिला में वाहनों से पशुओं को लाने और ले जाने पर प्रतिबंध के बावजूद भी पशु तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस आए दिन पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम बना रही है, लेकिन इसके बाद भी यह धंधा जोरों पर है। एसएसपी कठुआ रमेशचंद्र कोतवाल के अनुसार पुलिस गोजातीय तस्करी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि पुलिस के साथ गोजातीय तस्करी के बारे में जानकारी को साझा करें और जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें