फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पर्स से उड़ाए 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के फुट ब्रिज स्थित रेडीमेड गारमेंट की दुकान में खरीददारी करने के लिए आई महिला ग्राहक के पर्स से वहां आई एक अन्य महिला ग्राहक ने 10 हजार रुपया चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर चोरी करने वाली महिला की तलाशा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की इस घटना के संबंध में पीड़ित महिला के परिवार के सदस्य अंकू ने बताया कि बुधवार की दोपहर उनकी भाभी खरीददारी करने के लिए दुकान में गई। अपने पर्स का रखकर जब वह कपड़े पसंद कर रही थी। तो इसी दौरान वहां आई एक अन्य महिला ने पर्स में रखे करीब 10 हजार रुपये चुरा लिए। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की है। वहीं दुकानदार गौरव गुप्ता ने घटना के संबंध में बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के बाद उनकी दुकान पर आई पुलिस टीम सीसीटीवी की फुटेज अपने साथ ले गई है। जिसमें चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिला साफ दिखाई दे रही है। जिससे उम्मीद है कि इस घटना को अंजाम देने वाली महिला पुलिस की गिरफ्त में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें