फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से 'नहीं हटेगा अनुच्छेद 370'

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


भारतीय संविधान की अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा हासिल है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने जानना चाहा था कि क्या सरकार का अनुच्छेद 370 हटाने का कोई प्रस्ताव है?

गौरतलब है कि एनडीए के सत्ता में आने के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि सरकार अनुच्छेद 370 के नफ़े-नुक़सान पर बहस कराने को तैयार है।
विज्ञापन


वैदिक और विवाद

उधर, पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की कश्मीर पर विवादित बयान पर भारतीय संसद में ज़ोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने वैदिक के पाकिस्तानी चैनल को दिए कथित इंटरव्यू का हवाला देते हुए सदन के नेता से बयान की मांग की।
विज्ञापन


आज़ाद ने कहा, "कश्मीर में कई संगठन हैं, लेकिन इतना खुलकर किसी ने ऐसी बात नहीं की, यहां तक कि उन्होंने भी जिन्हें हमने जेल भेजा है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें