नाबालिग लड़की को उसका जीजा कई महीने तक हवस का शिकार बनाता रहा। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर खानाबदोश जाति से ताल्लुक रखने वाले आरोपी जीजा की तलाश में टीम को पहलगाम रवाना किया है।
जानकारी के अनुसार लड़की का परिवार और उसका जीजा सर्दी के दिनों में उधमपुर क्षेत्र में ही था। करीब तीन महीने पहले ही सभी पलायन कर घाटी चले गए।
पिछले कई महीनों से पहलगाम में ही थे। मौका देखकर जीजा ने अपनी नाबालिग साली से जबरन संबंध बनाए।
लड़की ने पुलिस को बताया कि आठ महीनों से जबरन उससे दुष्कर्म किया जाता रहा। कुछ दिन पहले ही लड़की परिवार के साथ पहलगाम से वापस लौटी है।
वापस लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। घर वाले उसे डाक्टर के पास ले गए तो पाया वह गर्भवती है। इस पर घरवालों ने पुलिस से शिकायत की।
लड़की का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसपी उधमपुर खलील पोसवाल के अनुसार आरोपी घाटी में रहता है और उसकी तलाश की जा रही है।