एनएसयूआई ने जम्मू विवि में भरे जा रहे पद पर भाई-भतीजावाद का लगाया आरोप। एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष सन्नी परिहार व अन्य ने आरोप लगाया कि विवि के वीसी सेवानिवृृत्त हो चुके हैं।
जम्मू विश्वविद्यालय में नए वीसी की नियुक्ति तक 14 दिसंबर को होने वाले परिसर विकास अधिकारी पद के लिए साक्षात्कार स्थगित किए जाएं। यह मांग वीरवार को एनएसयूआई ने प्रेस क्लब में बैठक के दौरान उठाई। उन्होंने मांग की कि अगर साक्षात्कार लेना है तो वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो और इसके लिए अलग से कमेटी गठित की जाए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि इस पद को भरने के लिए भाई-भतीजावाद की नीति बनाई है। एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष सन्नी परिहार व अन्य ने आरोप लगाया कि विवि के वीसी सेवानिवृृत्त हो चुके हैं। अब उन्हें राजपत्रित अधिकारी की नियुक्ति करने का कोई अधिकार नहीं।
लेकिन उक्त स्थायी पद भरने के लिए सेवानिवृत्त वीसी मनोज कुमार धर 14 दिसंबर को साक्षात्कार करवाने जा रहे हैं। 2014 में जम्मू विवि ने परिसर अधिकारी के अस्थायी पद पर एक कर्मी नियुक्त किया गया, जिसे बाद में कठुआ, रियासी, उधमपुर और रामनगर विवि कैपस में स्थानांतरित किया गया।
अब जम्मू विवि में स्थायी पद पर भी उसी कर्मी को नियुक्त करने की साजिश की जा रही है, जो इस पद पर आवेदन करने वाले अभ्यथियों के साथ अन्याय है। आरोप लगाया कि विवि में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद भी बिना लिखित परीक्षा के भरे गए हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर राजभवन का घेराव करेंगे।