सेना ने इस माह को कारगिल विजय समारोह के लिए निर्धारित किया है। इसी के तहत नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में कई प्रकार के आयोजन करवाए जा रहे हैं। इसमें ग्रामीण काफी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सुदूर बाहरी इलाके में एक छोटा से गांव टी सुंतवारी में सेना ने रविवार को कारगिल विजय समारोह मनाने के लिए रन फॉर फन का आयोजन किया। इवेंट में चुनवारी ओयेन, धोबन और हाजीमोला के गांवों की 30 लड़कियों सहित विभिन्न आयु वर्ग के 160 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
सेना ने इस महीने को कारगिल विजय समारोह के लिए निर्धारित किया है और नियंत्रण रेखा के करीब के गांवों में किए जा रहे इस प्रकार के आयोजनों में ग्रामीण काफी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
सेना ने प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये। इस दौरान युवाओं को सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए अग्निपथ योजना पर जागरूकता संबंधी व्याख्यान भी दिया गया।