फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: खनिज परिवहन वाहनों पर लगेगा जीपीएस ट्रैकर, अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा  

Thu, 16 Dec 2021 12:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भूविज्ञान एवं खनन विभाग से पंजीकृत वाहनों पर ट्रैकर लगाने की तैयारी। जीपीएस लगने से वाहनों में लदे खनिज की मात्रा की जांच हो सकेगी। 
 
विज्ञापन
जीपीएस ट्रैकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार अवैध खनन, व्यापार और रॉयल्टी की चोरी रोकने के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग के साथ पंजीकृत वाहनों पर जीपीएस ट्रैकर (वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणाली) और लोड सेंसर लगाने की तैयारी कर रही है। इससे से खनिज परिवहन में लगे वाहनों की आवाजाही ऑनलाइन ट्रैक हो सकेगी।  

विज्ञापन


खनिज परिवहन वाहनों पर जीपीएस ट्रैकर और लोड सेंसर लगाने से अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है। मुख्य सचिव ने भूविज्ञान और खनन विभाग ने योजना जल्द शुरू करने के लिए कहा है। भूविज्ञान और खनन विभाग ने इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है और वाहन ट्रैकिंग सिस्टम के साथ लोड सेंसर लगाने के लिए विक्रेताओं से रुचि मांगी है।

विभाग ने पात्र विक्रेताओं की सूची चयन के लिए प्रशासनिक विभाग को भेज दी है, ताकि आगे की औपचारिकताओं को समय-सीमा में पूरा किया जा सके। सरकार अब प्रदेश में खनिजों के परिवहन लगे सभी वाहनों के लिए वाहन ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य कर दी जाएगी और वाहन मालिकों को विभाग द्वारा सूचीबद्ध विक्रेता से उपकरण खरीदना होगा। जीपीएस लगने से वाहनों में लदे खनिज की मात्रा की जांच हो सकेगी। 
विज्ञापन


दो माह के भीतर खनिज परिवहन में लगे वाहनों पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य अवैध खनन पर निगरानी रखना है। सॉफ्टवेयर की मदद से पता चल सकेगा कि वाहन कौन से स्थान से कितनी क्षमता में खनिज लेकर निकाला है। - ओपी भगत, निदेशक, भूविज्ञान एवं खनन विभाग, जम्मू

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब इमाम दिखाएंगे घाटी के भटके युवाओं को राह ‘लेटस रीच इमाम’ कार्यक्रम में लिया गया फैसला

अवैध खनन पर ये नंबर करें डायल
अवैध खनन पर शिकायतों के निदान के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसमें लोग शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। खनन दर को कम करने के लिए सेवा शुरू की गई है। पीसीआर जम्मू में 100 नंबर के अलावा 9103019322, 1912569244 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसी तरह विशाल डोगरा के 9596644989, इंस्पेक्टर सुनील कल्सी 9419194723, 0191-2453937 पर संपर्क किया जा सकता है। अन्य जिलों के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सांबा के लिए एसआई सोहन सिंह 9419156779, 7006217908, 01923-293807, शफीक अहमद 70062-88599, जबकि कठुआ में डीएसपी सुखदेव सिंह 9419102889, 01922-234311, 01922-234100, 9858034100 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें