फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पुलवामा में पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर की चार मर्ला जमीन जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 07 Jan 2025 05:54 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हैंडलर मुबाशिर अहमद की चार मर्ला जमीन जब्त की, जो आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में एक कथित पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हैंडलर की एक अचल संपत्ति जब्त की। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी की लाखों रुपये की यह संपत्ति गुलाम नबी डार के बेटे मुबाशिर अहमद की है।

विज्ञापन


जो अवंतीपोरा में पुलिस ने त्राल के पस्तून इलाके के सैयदाबाद में स्थित एक अचल संपत्ति (चार मरला जमीन) कुर्क की है। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 25 के तहत की गई। अवंतीपोरा पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान संपत्ति की पहचान एक आतंकी हैंडलर के रूप में की गई।

अवंतीपोरा पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान संपत्ति की पहचान एक आतंकी हैंडलर के रूप में की गई। उन्होंने कहा कि अहमद स्थानीय आतंकी नेटवर्क को सक्रिय करने के लिए देश में हथियार और गोला-बारूद भेजकर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और पुनर्जीवित करने में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें