फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी को कोर्ट ने इसलिए किया बरी

Wed, 12 Mar 2014 12:21 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुंछ जफर हुसैन बेग ने महिला को अगवा करने और बलात्कार के आरोपी इशफाक उर रहमान, उसके पिता मोहम्मद यमन और मां रशीदा बी को बरी कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस केस के अनुसार 3 मई, 2009 को आरोपी नंबर एक ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपनी तलाकशुदा पत्नी को अगवा कर लिया। उसे जम्मू और पंजाब में एक महीने तक रखा और उससे बलात्कार किया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया महिला का व्यवहार काफी अनोखा था। उससे छह महीने पहले तलाक लिया गया और बाद में दोबारा शादी करने के लिए जबरदस्ती की गई।
विज्ञापन


महिला को पहले घर ले जाया गया और उसके बाद पंजाब ले जाया गया। घटना के समय महिला की उम्र 20 साल से अधिक थी।

कोर्ट ने कहा कि हो सकता है महिला आरोपी के साथ गई और अपनी मर्जी से संबंध बनाए। केस जबरदस्ती का नहीं है। उससे बलात्कार और अगवा करने का मामला नहीं बनता है। इन सभी दलीलों के बाद आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें