फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: कांग्रेस महासचिव नगमा का हमला- देश को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही भाजपा

Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

नगमा ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु पवार के साथ प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर में माथा भी टेका। उधर, नगमा की मौजूदगी में कई महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुईं। दोपहर के समय जम्मू हवाई अड्डे के निकट पीर बुडन शाह की मजार पर भी गईं।
विज्ञापन
कांग्रेस महिला मोर्चा की महासचिव और अभिनेत्री नगमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की विचारधारा गरीब विरोधी है। इस राजनीतिक दल का एकमात्र एजेंडा देश को सत्ता में बने रहने के लिए सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना है। यह आरोप कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा ने जम्मू मुख्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर भाजपा को घेरने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु पवार के साथ प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर में माथा भी टेका। उधर, नगमा की मौजूदगी में कई महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुईं। दोपहर के समय जम्मू हवाई अड्डे के निकट पीर बुडन शाह की मजार पर भी गईं। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा विभाजनकारी एजेंडे पर काम कर रही है। आम जनता की समस्याएं बढ़ी हैं। देश में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है। सरकार बड़े कारपोरेट घरानों का समर्थन कर रही है।

प्रदेशाध्यक्ष पवार ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश में गरीबी, महंगाई और हिंसा बढ़ी है। भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आई और आज तक उनको पूरा नहीं किया गया है। देश में भाजपा को सबक सिखाने के लिए एक बदलाव की जरूरत है। कांग्रेस के संदेश को समाज के सभी वर्ग तक पहुंचाना होगा। जनता को भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें