फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण, 8 लाख 60 हजार को कवर करने का लक्ष्य

Sun, 02 Jan 2022 03:31 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ऑनलाइन पंजीकृत बच्चों के लिए 15 साइट चिन्हित।  जम्मू जिले के शहरी क्षेत्र में बच्चों के लिए 15 साइट को चिन्हित किया गया है, जिसमें पंजीकृत और गैर पंजीकृत बच्चे टीकाकरण करवा सकते हैं।

 
विज्ञापन
15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान शुरू - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें 8 लाख 60 हजार बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों को पहली बार टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें उन्हें कोवैक्सीन टीके की खुराक दी जाएगी। बच्चे आनसाइटों और स्कूलों में पहुंचकर टीकाकरण करवा सकते हैं। जम्मू जिले के शहरी क्षेत्र में बच्चों के लिए 15 साइट को चिन्हित किया गया है, जिसमें पंजीकृत और गैर पंजीकृत बच्चे टीकाकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलेगा। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी किया ढेर 

विज्ञापन


ऑन लाइन पंजीकृत और गैर पंजीकृत बच्चे स्कूलों के अलावा शहरी क्षेत्रों के अस्पतालों, अर्बन हेल्थ सेंटरों आदि में पहुंचकर टीकाकरण करवा सकते हैं। इन साइटों में एसडी सभा हायर सेकेंडरी न्यू रिहाड़ी, गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कनाल रोड, जीबी पंत अस्पताल, वेटनरी अस्पताल मढ़, हल्का, जीएमसी जम्मू, भारत माता पार्क आई/ए साउथ एक्सटेंशन त्रिकुटा नगर, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल दोमाना, एनटीपीएचसी सिदड़ा, स्काउट एंड गाइड स्टेट हेडक्वार्टर, शास्त्रीनगर यूपीएचसी, त्रिकुटा नगर यूपीएचसी, भगवती नगर यूपीएचसी, यूपीएचसी जानीपुर, एनटीपीएचसी भठिंडी और अस्पताल गांधीनगर यूपीएचसी शामिल हैं। सेशन साइटों पर बच्चों के साथ अभिभावकों को आने पर तवज्जो दी गई है। इसके अलावा कुछ स्कूलों में निर्धारित तिथियों के मुताबिक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। ब्लाक और अर्बन स्तर पर प्रिंसिपल बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें