फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दो बड़े अस्पताल अभी भी कोविड समर्पित, नहीं शुरू हो पाई ओपीडी

Sat, 26 Jun 2021 06:52 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कई प्रमुख अस्पतालों के डिनोटिफाइड न होने से मरीज परेशान। गांधीनगर ओल्ड ब्लॉक और राजीव गांधी अस्पताल में कोरोना मरीज न आने से डेढ़ सौ बिस्तर खाली। तवी पुल पार की हजारों की आबादी इन्हीं अस्पतालों पर निर्भर।
विज्ञापन
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड संक्रमण में गिरावट के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के कुछ प्रमुख कोविड अस्पतालों को अभी डिनोटिफाइड नहीं किया जा सका है। इन अस्पतालों में ओपीडी सेवा बहाल न होने के कारण मरीज परेशान हैं। तवी पुल के उस पार की हजारों की आबादी को वर्तमान में जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, क्योंकि उस पार के प्रमुख गांधीनगर ओल्ड ब्लॉक अस्पताल और राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल को डिनोटिफाइड नहीं किया गया है।
विज्ञापन


लोगों ने उक्त दोनों अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बहाल करने की मांग की है। राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल में पिछले दो हफ्ते से कोई कोविड मरीज भर्ती नहीं हुआ है और यहां लगातार कोविड समर्पित 65 बिस्तर खाली पड़े हुए हैं। गंग्याल की एक बड़ी आबादी इसी अस्पताल पर निर्भर रहती है। कोविड की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर अस्पताल में ढांचागत बुनियादी और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- कारोबारियों की सराहनीय पहल: जम्मू-कश्मीर में डेल्टा प्लस वेरिएंट को हराने के लिए चुना ये रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ओपीडी बहाल न होने के कारण क्षेत्रवासियों को जीएमसी या अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ रहा है, जो उनके पैतृक स्थान से दूर पड़ते हैं। इसी तरह पुल पार की एक बड़ी आबादी को गांधीनगर ओल्ड ब्लॉक अस्पताल कवर करता है, लेकिन पिछले लंबे समय से यह कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है। वर्तमान में इस अस्पताल में कोई कोविड मरीज भर्ती नहीं है और कोविड समर्पित 76 बिस्तर खाली पड़े हुए हैं।

अस्पताल के डिनोटिफाइड न होने के कारण ओपीडी सेवा बहाल नहीं हो पाई है, जिससे उस पार की हजारों की आबादी को चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता ने कहा कि कोविड मामलों में गिरावट के साथ सामान्य अस्पतालों में ओपीडी सेवा को बहाल करदेना चाहिए, जिससे गैर कोविड मरीजों को राहत मिल सके। पिछले दो माह से अधिक समय से ऐसे मरीज परेशान हैं। इसमें रूटीन सर्जरी भी न होने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. रेणु शर्मा का कहना है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद तरीके से अस्पतालों को डिनोटिफाइड किया जाएगा। गांधीनगर ओल्ड ब्लाक में फिलहाल डायलिसिस और सीजिरियन हो रहे हैं। राजीव गांधी को भी कोविड रखने का प्रस्ताव है। इसमें आगामी कोविड परिस्थिति को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें