जम्मू-कश्मीर के सोपोर मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के आतंकी खुर्शीद मीर के पास से बरामद हुई राइफल वही है जो लावेपोरा हमले में छीनी गई थी, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे। इसकी जानकारी आईजीपी कश्मीर द्वारा दी गई है। वहीं उनका कहना है कि वह जल्द ही शहीदों के दूसरे कातिल नदीम अबरार को मार गिराएंगे।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सोपोर के गुंड ब्राठ इलाके में 21 जून को पुलिस और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मुदासिर पंडित भी शामिल था। इस ऑपरेशन को सेना की 22-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), सोपोर पुलिस और सीआरपीएफ की 179-बटालियन ने अंजाम दिया था।