फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: क्लस्टर यूनिवर्सिटी में अब प्रॉस्पेक्टस लेना अनिवार्य नहीं, संस्थान नहीं कर सकता विद्यार्थियों को मजबूर

Sat, 24 Jul 2021 12:02 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

विवि की वेबसाइट पर प्रवेश की ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकेंगे विद्यार्थी।
विज्ञापन
दाखिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के अब छात्रों के लिए प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं। जो छात्र प्रॉस्पेक्टस नहीं खरीदना चाहेंगे, उन्हें संस्थान मजबूर नहीं करेगा। विश्वविद्यालय प्रॉस्पेक्टस से संबंधित और प्रवेश की जानकारी अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाएगा, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो सके।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. बेचन लाल की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि छात्रों को आवेदन करते समय सिर्फ सेल्फ अटेस्टड दस्तावेज जमा करवाने होंगे। प्रवेश के दौरान कमेटी मौलिक दस्तावेजों की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: खेत में मिला पाक एयरफोर्स मॉडल का गुब्बारा, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र की ओर से दिखाया गया कोई भी प्रमाण या अंक तालिका फर्जी होगी तो कमेटी उसे अपनी कस्टडी में ले लेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2021 अधिनियम के अधीन स्कूल, कॉलेज अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। इसका निवारण किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें