फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार बहन से राखी बंधवाने सोनभद्र जाएंगे मनोज सिन्हा

Fri, 20 Aug 2021 08:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 21 अगस्त को रात्रि विश्राम करेंगे और फिर रविवार को राखी बंधवाने के बाद वाराणसी जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा अपनी बहन से राखी बंधवाने 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जाएंगे। वह देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव स्थित अपनी बहन के घर पहुंचेंगे। वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह राखी बंधवाने के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


सोनभद्र प्रशासन उप राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलने के बाद से ही सक्रिय हो गया है। आमडीह गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही अन्य जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उप राज्यपाल बनने के बाद सिन्हा पहली बार राखी बंधवाने अपनी बहन के घर जा रहे हैं।

मालूम हो कि गाजीपुर जनपद निवासी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन सोनभद्र के आमडीह गांव में रहती हैं। वह कई वर्षों से बहन से राखी बंधवाने यहां आते रहे हैं। सोनभद्र के अपर जिलाधिकारी एके दुबे ने बताया कि उपराज्यपाल के साथ उनकी पत्नी, उनके ओएसडी और पर्सनल असिस्टेंट भी सोनभद्र आएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस मंदिर में हाजिरी देने वालों को मिलता है वैवाहिक सुख, पूरे देश में ऐसे केवल दो ही मंदिर
विज्ञापन


21 अगस्त की शाम 4.25 बजे चार्टर प्लेन से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे।  यहां से शाम 4.55 बजे जेड प्लस सुरक्षा और केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में सोनभद्र में सुकृत के पास स्थित अपनी बहन के गांव आमडीह के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। शाम 6:55 बजे वह आमडीह पहुंचेंगे। यहीं वह रात्रि विश्राम करेंगे। 22 अगस्त को दोपहर 1:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए वापस हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें