फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 13 साल से फरार पूर्व आतंकी गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं के तहत मामले हैं दर्ज

Tue, 06 Jul 2021 10:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

किश्तवाड़ के शालीमार इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह 13 साल से फरार चल रहा था। विशेष टीम ने आतंकी को शालीमार इलाके में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नईम अहमद निवासी टटानी किश्तवाड़ के रूप में की गई है, जिसके खिलाफ अठोली थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


उसे पकड़ने के लिए अठोली थाना की विशेष टीम का गठन किया गया था। इसका नेतृत्व खुद एसडीपीओ अठोली प्रदीप सेन कर रहे थे। थाना प्रभारी सोहन सिंह बंद्राल की देखरेख में जिला के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर टीम ने छापे मारे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर को दावत दे रही हैं ये लापरवाही, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच किश्तवाड़ के शालीमार इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाल में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और अब एक पूर्व आतंकी को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें