फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्कूलों में होगा ध्वजारोहण, बच्चों को भी किया जाएगा शामिल

Mon, 09 Aug 2021 08:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्कूलों में ध्वजारोहण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। निदेशालय को कार्यक्रम के फोटो और वीडियो भेजने होंगे।
विज्ञापन
तिरंगा झंडा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी स्कूलों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर ध्वजारोहण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए कहा है। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय प्रशासन की अनुमति से बच्चों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अगस्त से स्कूलों में टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ को नियमित रूप से ड्यूटी पर आने के लिए कहा है। स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन भी किया जाएगा। कोविड एसओपी के तहत हर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू डॉ. रवि शंकर शर्मा ने सभी स्कूलों से आयोजन के फोटो और वीडियो को निदेशालय से साझा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एक सप्ताह से ऑनलाइन गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी, खीर भवानी मंदिर में भी करेंगे दर्शन
विज्ञापन


इसमें राष्ट्रगान, कहानी प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि संभाग के हर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें