कश्मीर में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे हैं। साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 90 जगहों पर ट्रैफिक बूथ बनाए जाएंगे, इससे यातायात पुलिस कर्मियों को सहूलियत मिलेगी। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो के आर्थिक अपराध विंग को बने डेढ़ साल हो गया, लेकिन अभ तक इसके लिए नियम तय नहीं हो पाए। न ही इसमें पूरा स्टाफ नियुक्त किया गया है।
कश्मीर में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे हैं। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिया है। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के पास बुधवार रात को एक ड्रोन को देखा गया है। जिसके बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 90 जगहों पर ट्रैफिक बूथ बनाए जाएंगे, इससे यातायात पुलिस कर्मियों को सहूलियत मिलेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने 10 दिन पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अपना प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को भेजा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
एंटी करप्शन ब्यूरो के आर्थिक अपराध विंग को बने डेढ़ साल हो गया, लेकिन अभ तक इसके लिए नियम तय नहीं हो पाए। न ही इसमें पूरा स्टाफ नियुक्त किया गया है। इसकी वजह से आर्थिक अपराध के मामले अब भी एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज हो रहे हैं। साथ ही मामलों की जांच भी उस तरह से नहीं हो पा रही, जैसी होनी चाहिए थी। हालांकि विंग ने मामलों की जांच करना शुरू कर दिया है, लेकिन रूल तय न होने से केस दर्ज नहीं हो पा रहे, क्योंकि विंग के पास अपना थाना ही नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
विज्ञापन
कश्मीर में पहली बार बस बोट का ट्रायल किया गया। झेलम नदी में लासजन बाईपास से लालचौक तक लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तक इसका ट्रायल हुआ। इस ट्रायल रन का आयोजन सुखनाग एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा न्यूजीलैंड से आयातित बस बोट से आयोजित किया गया। कंपनी के इंजीनियरों ने कहा कि संतोषजनक ट्रायल रन होने के बाद सरकार को नाव सौंपने के बाद लासजन बाईपास (जेहलम) से वीर चट्टाबल तक यह सेवा शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
भारतीय सेना ने शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता के साथ पुंछ के एक स्कूल में हाई-टेक सुविधाओं की स्थापना की है। पाइनवुड स्कूल में एक छात्र का कहना है कि सेना ने शहर के स्कूलों में आमतौर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। मैं समाज को वापस देना चाहता हूं और भारतीय सेना में सेवा करना चाहता हूं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....