आय से अधिक संपत्ति मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने टीएलसीडी 1 के पूर्व सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नजीर अहमद चौधरी के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। 2007 में नजीर के खिलाफ एसीबी ने केस दर्ज किया था। तब से इस मामले की जांच चल रही थी।
विज्ञापन
नजीर जम्मू के सैनिक कॉलोनी में रहते हैं। जिन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर बेनामी संपत्ति खड़ी की। अवैध रूप से अपने पद का दुरुपयोग किया और संपत्ति जमा की। जांच में पाया गया कि 1980 से 2007 तक नजीर ने कई तरह की संपत्ति जमा की।
नजीर ने अपनी पत्नी जमीला और दो बेटों मोहम्मद नैर और मोहम्मद शाहबाज चौधरी के नाम पर 5 प्लाटों पर तीन ब्लॉक वाला आलीशान कांप्लेक्स बनाया। अपने बेटों के नाम पर चौआदी में 10 कनाल 6 मरला जमीन खरीदी गई, दो महंगी कारें भी लीं। आरोपी के जांच में 16 बैंक खाते मिले। जिसमें उसने बड़े स्तर पर अपने और परिवार के नाम पर पैसा जमा कराया।