फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सभी पुलिसकर्मियों को लगी कोरोना वैक्सीन, 75 फीसदी को लग चुकी दूसरी डोज भी

Sun, 06 Jun 2021 10:39 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुलिस कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। जबकि 75 फीसदी कर्मियों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
 
विज्ञापन
JAMMU KASHMIR POLICE - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना प्रोटोकॉल को प्रभावी बनाने में जुटी पुलिस ने कई कदम उठाए हैं। यहां तक कि पुलिस ने कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर भी लोगों को जागरूक किया है। प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। जबकि 75 फीसदी कर्मियों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
विज्ञापन


सभी डीएसपी से जानकारी मांगी गई है कि कोरोना को लेकर रूटीन स्तर पर पुलिस ने क्या-क्या कार्य किए। इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय में देने को कहा गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर पुलिस ने गांव स्तर के मुखियाओं से लगातार संपर्क बनाकर रखा, ताकि पता किया जा सके कि इसे लेकर गांव में क्या दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हटते ही बढ़ने लगी वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन


इसी जानकारी को लेकर पुलिस ने लोगों की हर तरह से मदद की। लोगों को वैक्सिनेशन के लिए जागरूक किया। मोहल्ला स्तर पर क्वारंटीन सेंटर भी बनाए गए। डीजीपी सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर बहुत सी चुनौतियां पुलिस के सामने खड़ी रही हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके हर मोर्चे पर पुलिस ने अपने पूरे नेटवर्क को सक्रिय किया और लोगों की मदद की। भविष्य में भी पुलिस लोगों की हर तरह से मदद करेगी। जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें