फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी पर अनुपस्थि मिले तो कर्मियों पर होगी कार्रवाई, पांच टीमें गठित

Tue, 10 Aug 2021 10:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सप्ताह में पांचों दिन नागरिक सचिवालय में विशेष टीमें करेंगी औचक जांच।
विज्ञापन
नागरिक सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक सचिवालय के विभिन्न विभागों में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सरकार सख्त होने जा रही है। अब अनुपस्थित मिलने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए गठित पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम अलग-अलग दिनों में विभागीय स्तर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक औचक हाजिरी जांचेंगी।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में सप्ताह के पांच दिनों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। ड्यूटी से अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का ब्योरा सामान्य प्रशासनिक विभाग को भेजा जाएगा और इन कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इन टीमों में उप सचिव स्तर तक के अधिकारी शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्पोर्ट्स काउंसिल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात होंगे कोच, खेल विभाग ने चिन्हित किए कई लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन एक टीम
जो पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं उसमें सोमवार को जन शिकायत के विशेष सचिव वीरजीत हांगलू के साथ सामान्य प्रशासनिक विभाग के उप सचिव विकास वर्मा टीम में होंगे। मंगलवार की टीम में विशेष सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कुसुम बडियाल, सामान्य प्रशासनिक विभाग के उपसचिव गिरधारी लाल, बुधवार को विशेष सचिव हास्पेटिल्टी एंड प्रोटोकाल विभाग पवन सिंह राठोर, सामान्य प्रशासनिक विभाग के उपसचिव डॉ. मोहम्मद उसमान खान, वीरवार को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग शिव कुमार गुप्ता, सामान्य प्रशासनिक विभाग के अंडर सचिव मोहित रैना और शुक्रवार की टीम में विशेष सचिव खाद्य, जन आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के विभाग मोहम्मद नजीर शेख और सामान्य प्रशासनिक विभाग के अंडर सचिव रामेेश्वर कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें