फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ की पवित्र गुफा से आरती का होगा सीधा प्रसारण, रोज सुबह-शाम होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Sat, 05 Mar 2022 01:38 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा में आरती के सीधे प्रसारण के लिए प्रतिष्ठित टीवी चैनल कंपनियों से निविदाएं मांगी हैं। बोर्ड की ओर से जल्द बैठक बुलाकर अमरनाथ यात्रा की तिथियों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज की गई हैं। इस साल भी देश दुनिया में भोले के भक्तों के लिए यात्रा के दौरान पवित्र गुफा से आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन सुबह और सायंकाल को करीब आधा घंटे की आरती होगी। इस दौरान भक्तजनों को बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन करने का भी सौभाग्य मिलेगा।

विज्ञापन


ये उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुखद रहता है, जो विभिन्न कारणों से कठिन चढ़ाई करके बाबा बर्फानी के पास नहीं पहुंच पाते हैं। पिछले दो साल में कोविड के दौरान भी भक्तों को आरती और बाबा बर्फानी के दर्शनों का मौका दिया गया। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा में आरती के सीधे प्रसारण के लिए प्रतिष्ठित टीवी चैनल कंपनियों से निविदाएं मांगी हैं। बोर्ड की ओर से जल्द बैठक बुलाकर अमरनाथ यात्रा की तिथियों की घोषणा की जा सकती है। यात्रा को अमूमन जून के अंत या जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू किया जाता रहा है।

विज्ञापन

श्राइन बोर्ड की ओर से तीन साल की अवधि के लिए आरती के सीधे प्रसारण को निविदाएं मांगी गई हैं। निविदाओं को 28 मार्च तक देना होगा। निविदाओं में आवेदकों को वर्ष 2019-20, 2020-2021, 2021-2022 की आयकर रिटर्न जमा करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य शर्तें भी रखी गई हैं। 

पवित्र गुफा में क्लॉक रूम की सुविधा मिलेगी

श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के दौरान पवित्र गुफा में शिव भक्तों को उचित क्लॉक रूम की सुविधा मिलेगी। इसमें वे सुरक्षित तरीके से अपने जरूरी सामान को जमा करवा सकते हैं। क्लॉक रूम से श्रदालुओं को काफी राहत मिलेगी। क्लॉक रूम के लिए बोर्ड की ओर से निविदाएं मांगी गई हैं।

बालटाल में 55 कनाल में व्यापक कार पार्किंग बनेगी

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल बेस कैंप में देश दुनिया से पहुंचने वाले वाहनों को उचित कार पार्किग की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से संबंधित एजेंसी को बालटाल में करीब 55 कनाल जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। यात्रा के दौरान बालटाल बेस कैंप में प्रतिदिन हजारों वाहन पहुंचते हैं, जिसे व्यवस्थित ढंग से लगाना एक चुनौती रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें