प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि शांति और विश्वास के लिए आम लोगों की बात सुनना जरूरी है न कि बुलडोजर के नीचे उनके अधिकारों को कुचलना।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि लद्दाख में अपने संवैधानिक अधिकारों की बहाली की मांग कर रहे लोगों के साथ ज्यादती की जा रही है। कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि कश्मीर में आम जनों की सुनवाई किए बिना उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश लोगों से बनता है। शांति व भरोसे के लिए आम लोगों की बात सुनना जरूरी है न कि उनके अधिकारों को बुलडोजर तले कुचलना। कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर में बेदखली अभियान पर मीडिया में आई खबरों के स्क्रीन शॉट भी अपने ट्वीट के साथ संलग्न किया है। कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस अभियान के खिलाफ चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की है।