फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी श्रीनगर में छात्राओं के हास्टल समय में मिली छूट

Sun, 10 Apr 2016 11:20 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • पास व्यवस्था भी समाप्त, रजिस्टर पर समय करना होगा दर्ज
  • भेदभाव की शिकायत पर बीओजी की बैठक में होगा विचार
  • जाते वक्त अपने अभिभावकों का सहमति पत्र फैक्स के जरिये उपलब्ध करवाना होगा
  • इन सब मुद्दों पर 11 अप्रैल को बीओजी की बैठक में विचार किया जाएगा
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईटी श्रीनगर में छात्राओं की शिकायत के बाद हास्टल में आने जाने के समय में छूट दी गई है। इसके साथ ही छात्राओं के लिए पास व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अब छात्राएं हास्टल तथा मेन गेट पर रजिस्टर में आने जाने का समय दर्ज करेंगी। 
विज्ञापन


छात्राओं को घर या लोकल गार्जियन के पास जाते वक्त अपने अभिभावकों का सहमति पत्र फैक्स के जरिये उपलब्ध करवाना होगा। अप्रैल से अक्टूबर तक छात्राएं शाम साढ़े सात बजे तक और नवंबर से मार्च तक शाम साढ़े छह बजे तक हास्टल में लौट सकती हैं।  

उत्सव मनाने के लिए अब संस्थान प्रशासन से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ज्ञात हो कि छात्राओं ने शिकायत की थी कि शाम साढ़े छह के बाद हास्टल से बाहर रहने की उन्हें आजादी नहीं है। 
विज्ञापन


रजिस्ट्रार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मेस, साफ-सफाई, गीजर, लैब, क्लास रूम की सुविधा तथा छात्रों के साथ भेदभाव एवं स्टाफ के व्यवहार के संबंध में छात्रों ने आपत्ति जताई थी। इन सब मुद्दों पर 11 अप्रैल को बीओजी की बैठक में विचार किया जाएगा और तय समय पर कार्रवाई का फैसला होगा। 

एनआईटी शिफ्ट करने की मांग पर एमएचआरडी सहमत नहीं हुआ है। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही जो छात्र घर चले जाएंगे उनके लिए अलग से परीक्षा की व्यवस्था कराई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें