फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुपकार की बैठक अब 26 फरवरी को श्रीनगर में होगी, पहले 23 को थी प्रस्तावित

Fri, 18 Feb 2022 12:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

परिसीमन आयोग के सहयोगी सदस्य और नेशनल कांफ्रेंस के सांसद, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, हसनैन मसूदी और मोहम्मद अकबर लोन ने परिसीमन के मूल आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। जब तक सर्वोच्च न्यायालय में इन सभी याचिकाओं का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक इन सिफारिशों पर अमल नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
गुपकार बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन आयोग की सिफारिशों व जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की बैठक अब 26 फरवरी को यहां होगी। पिछले सप्ताह पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि पीएजीडी की बैठक 23 फरवरी को होगी।

विज्ञापन

पांच दलों के गठबंधन के प्रवक्ता एमवाई तारिगामी ने वीरवार को यहां बताया कि जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिए श्रीनगर में पीएजीडी की बैठक 26 फरवरी को होगी। मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को छोड़कर सभी मुख्यधारा की पार्टियों ने परिसीमन आयोग के मसौदे के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि आयोग ने अभ्यास के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं किया है। 

परिसीमन आयोग के सहयोगी सदस्य और नेशनल कांफ्रेंस के सांसद, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, हसनैन मसूदी और मोहम्मद अकबर लोन ने परिसीमन के मूल आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। जब तक सर्वोच्च न्यायालय में इन सभी याचिकाओं का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक इन सिफारिशों पर अमल नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें