फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grenade Blast: पुंछ के सुरनकोट में 16 आरआर मुख्यालय पर ग्रेनेड धमाका, एक जवान बलिदान; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Mon, 29 Sep 2025 09:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ

सार

बलिदान जवान की पहचान 18 मैक के सिपाही भावेश चौधरी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।
विज्ञापन
आतंकी हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले स्थित सुनरकोट में शाम करीब 7:45 बजे 16 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के मुख्यालय में अचानक हुए ग्रेनेड विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस धमाके में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है। बलिदान जवान की पहचान 18 मैक के सिपाही भावेश चौधरी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

विज्ञापन

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका आतंकियों की कायराना हरकत थी या फिर किसी आकस्मिक विस्फोट का नतीजा। सुरनकोट में जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

अन्य ग्रेनेड हादसे में दो जवान घायल
इसके अलावा, द्राबा क्षेत्र में ही एक अन्य घटना में ग्रेनेड फटने से दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए पास के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें