राजोरी में गोवंशियों की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात से इलाके में तनाव का माहौल था। पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया था।
जिले में पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की हत्या में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि गोवंशीय पशु की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
गवाहों के बयानों और जांच के दौरान मिले तकनीकी सबूतों के आधार पर चार मुख्य आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि‘कई टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और सभी मुख्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानूनी प्रक्रिया में भरोसा रखने का अनुरोध किया।