पांच बड़ी खबरें: कई आतंकी अपराधों में शामिल हिजबुल का आतंकी ढेर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोले उचित समय पर जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के उसगाम पथरी में मंगलवार को आधी रात के बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य का दर्जा देने की समय सीमा है या नहीं के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि जम्मू-कश्मीर को उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के उसगाम पथरी में मंगलवार को आधी रात के बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य का दर्जा देने की समय सीमा है या नहीं के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि जम्मू-कश्मीर को उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
शहर में वर्टिकल गार्डन फेज-2 तथा पंजतीर्थी में एस्टेट क्वार्टर परिसर में पार्किंग बनेगा। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में मंगलवार को इसे मंजूरी दी गई। मंडलायुक्त डा. राघव लंगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुबारक मंडी में लाइब्रेरी व कैफेटेरिया, बाहु फोर्ट में लाइट एंड साउंड शो, तवी नदी में गिरने वाले नाले को रोकने तथा एसटीपी के निर्माण को मंजूरी दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
जम्मू जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन में भी वृद्धि होने लगी है। जिला प्रशासन की ओर से शहर के आसपास तीन क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसमें पुलिस स्टेशन जानीपुर और तहसील जम्मू नार्थ के तहत सेक्टर नंबर 2, विनायक नगर, मुट्ठी, छन्नी हिम्मत पुलिस स्टेशन और बाहु तहसील के तहत सेक्टर नंबर 04, छन्नी हिम्मत और बाहू फोर्ट पुलिस स्टेशन व बाहू तहसील के तहत गुलाब कालोनी (सुल्ताना मसजिद भठिंडी के पास) माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
जम्मू रोपवे पर घरेलू और देशभर से आने वाले पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। क्रिसमस से पहले पीरखो-महामाया सेक्शन 2 में रोपवे की सवारी करना महंगा हो जाएगा। मौजूदा इस सेक्शन में दोनों तरफ से 150 रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन 17 दिसंबर से इसमें 300 रुपये प्रति सवारी किराया लिया जाएगा और यह दोनों तरफ से मान्य होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......