फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर सुरंग मामले में एफआईआर दर्ज

Sun, 06 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा

सार

  • चार मार्च को मिली सुरंग के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज
  • सुरंग भारतीय क्षेत्र की जीरो लाइन की फेंसिंग पार भी लगभग 20 मीटर तक खोदी गई थी
विज्ञापन
सीमा पर आतंक‌ियों द्वारा खोदी गई सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएस पुरा सेक्टर में चार मार्च को मिली सुरंग के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बीएसएफ कमांडेंट (127वीं बटालियन) की शिकायत पर आरएसपुरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इन अज्ञात लोगों के ख‌िलाफ आरपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश रचने), 121-ए (राष्ट्र के खिलाफ युद्ध या साजिश रचने), 122 (युद्ध के लिए आर्म्स व अन्य सामान जमा करने), 123 (युद्ध छेड़ने की मंशा से छिपकर तैयारी करने) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित आरएस पुरा सेक्टर की अल्लाह माई दे कोठे पोस्ट के पास सुरंग मिली थी। सुरंग भारतीय क्षेत्र की जीरो लाइन की फेंसिंग पार भी लगभग 20 मीटर तक खोदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत -पाक‌िस्तान सीमा क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों की घुसपैठ कराने की मंशा से खोदी गई सुरंग मिलने के बाद बीएसएफ ने इस संबंध में पाक रेंजरों के समक्ष भी विरोध जताया है। मामले की सूचना गृह मंत्रालय को भी भेजी गई है।

उधर, रविवार को भी जीरो लाइन के पास किसानों को खेतीबाड़ी की इजाजत नहीं दी गई। बताया जाता है कि सुरंग के पास बीएसएफ के जवानों की 24 घंटे तैनाती कर दी गई है।

बीएसएफ अधिकारी अभी गृह मंत्रालय के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। गृह मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें