फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा फीस वसूली निजी स्कूलों को पड़ी महंगी

Tue, 03 May 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ज्यादा फीस वसूलना अब निजी स्कूलों को महंगा पड़ने लगा है। अभिभावकों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद सोमवार को फी फिक्सेशन कमेटी ने 11 प्रमुख निजी स्कूलों पर कार्रवाई करते नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि जो भी अगस्त 2014 के तहत निर्धारित की गई फीस से ज्यादा फीस वसूलेगा उसके खिलाफ और ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सितंबर में पहली बार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानि पर लगाम लगाने के लिए फी फिक्सेशन कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार सभी निजी स्कूलों को आदेश दिए थे कि विद्यार्थियों से अगस्त 2014 के तहत ही फीस वसूली जाएगी और जो भी ज्यादा फीस वसूलेगा, शिकायत मिलने के बाद उस पर सख्त कार्रवाई होगी। 

कुल 11 निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने ज्यादा फीस वसूलने की फी फिक्सेशन कमेटी के पास शिकायत दर्ज करवाई है। इनमें ज्यादातर स्कूल सीबीएसई मान्यता प्राप्त हैं। शिकायत मिलने के बाद फी फिक्सेशन कमेटी ने स्कूलों पर कार्रवाई की है और साथ ही अगस्त 2014 के तहत फीस वसूलने के निर्देश दिए हैं। इन सब स्कूलों को नोटिस जारी करक अपना पक्ष रखने को कहा गया है और साथ ही कमेटी ने निजी स्कूलों से फीस वसूलने का रिकार्ड भी मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें