फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता करता था बेटी से बलात्कार, मां को यकीन नहीं

Thu, 20 Feb 2014 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर, जहां धार्मिक परंपराओं का कट्टरता के साथ पालन होता है। महिलाओं को बैंड के साथ स्टेज शो करने पर मनाही है।
विज्ञापन


उसी कश्मीर में पिता बेटी के साथ सात साल तक बलात्कार करता है और बच्ची की मां इसे मानने को तैयार नहीं होती।

यह खुलासा श्रीनगर के एक रेस्टोरेंट में महिलाओं के लिए आयोजित अनोखे कार्यक्रम में हुआ। इस दौरान महिलाओं ने अपने ही परिवार व समाज में होने वाले उत्पीडऩ के कई मामलों को उजागर किया।

कार्यक्रम का आयोजन एक महिला कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) की मनताशा बिनती राशिद और जेएंडके बैंक में कार्यरत अयूब ने मिलकर किया।

सूचना विभाग में तैनात राशिद के अनुसार उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया था कि महिला होने के नाते उन्हें जिस उत्पीडऩ का सामना करना पड़ता है, उसे बताएंगी।
विज्ञापन


महिलाओं ने जो अपनी आपबीती बताई वह भयानक थी। कुछ युवतियों ने पिता और चचेरे भाई द्वारा यौन उत्पीडऩ का जिक्र किया तो कुछ ने कार्यालयों और आम स्थानों पर पीछा करना, छेडऩा, यौन उत्पीडऩ जैसी व्यथा बताई।
विज्ञापन


खासबात यह है कि कार्यक्रम से पहले राशिद ने सोशल साइट फेसबुक पर लिखे संदेश में लोगों से अपील की कि लोग, खासकर महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचे और इस खास मुद्दे पर अपनी बात रखें।

राशिद के अनुसार कार्यक्रम से पहले लोगों का कहना था कि कश्मीर में महिलाओं के खिलाफ उत्पीडऩ नहीं होता और कोई अपनी आपबीती सुनाने के लिए आगे नहीं आएगा।

लेकिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और अपनी आपबीती लिखित, स्केच और अन्य माध्यमों से दर्शायी।

कार्यक्रम में एक महिला ने लिखा कि वह अपने पति की दहेज मांग पूरी नहीं कर सकी और उसने उसे तलाक दे दिया।

दूसरी ने लिखा कि उसका पति उसकी सारी सैलरी ले लाता था और उसे सिर्फ जेब खर्च देता था। बाद में उनके बीच तलाक हो गया।

एक युवती ने लिखा कि उसका पिता सात साल तक उसका बलात्कार करता रहा, लेकिन जब उसने अपनी मां को बताया तो वह मानने को तैयार नहीं हुई।

एक महिला अधिकारी ने बताया कि उसका सुपरवाइजर उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह नहीं मानी तो उसका ट्रांसफर करवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें